Dark Mode
चेत्र नवरात्रि झण्डे लगाते एवं बाँटते कार्यकर्ता

चेत्र नवरात्रि झण्डे लगाते एवं बाँटते कार्यकर्ता

मकराना. शहर मे आज दिनांक 22 मार्च से शुरू हो रहे हिंदू नववर्ष के स्वागत मे हर घर, दुकान, मकान, मंदिर व धार्मिक स्थलों पर भगवा ध्वज ऊँ के निशान लगे झण्डे वितरित किये गये। झण्डे वितरण में महेन्द्र रान्दड़, पूरणमल कुमावत, विक्रम सिंह, मनोज प्रजापत, नरेन्द्र सिंह चौहान, मामा स्वामी, किशोर सौलंकी, जीतमल सौलंकी , नितिन टांक, गुमान सिंह, अंकित सैनी नवरत्न मल सैनी अनिल सैनी सोनू प्रजापत रोहित सांखला सैनी सहित कई युवा सहित कई कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को नववर्ष के स्वागत के लिए झण्डे वितरित किए । महेंद्र रांदड, ने बताया कि आओं मनाये - अपना नववर्ष विक्रम संवत 2080 चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 22 मार्च 2023 (बुधवार) आइये अपने हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर निम्नलिखित बिंदूओं का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। कार्यक्रम मे सभी को कहा अपने-अपने घरों पर धर्म-ध्वजा फहराएं। घर-द्वार पर वंदनवार लगाएं।
दिन के भोजन में खीर पुरी बनाकर भगवान को भोग लगाएं। सांयकाल में घर के द्वार पर पांच दीपक प्रज्वलित करें। अपने मित्रों, परिजनों एवं रिश्तेदारों को हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दें। सभी मन्दिरों में महा आरती का आयोजन करें। आइये प्रकृति सम्मत हमारे हिन्दू नववर्ष का पालन पुरे उत्साह से करें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!