महारैली में आम आदमी पार्टी फ़तेहपुर के कार्यकर्ता पहुँचे गंगानगर
फतेहपुर शेखावाटी । आम आदमी पार्टी फ़तेहपुर के कार्यकर्ता राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव तैयब महराब ख़ान के नेतृत्व में श्रीगंगानगर में दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की महारैली में शामिल होने के लिए तीन बड़ी बसों व कई सारी छोटी गाड़ियों में शामिल होकर गंगानगर रवाना हुए । तैयब महराब ख़ान ने मीडिया को बताया “ राजस्थान में कांग्रेस के मिलजुल कर किए जाने वाले खेल से जनता त्रस्त है कोई विकल्प नहीं मिल रहा था अब आम आदमी पार्टी के रूप में बहुत बड़ा विकल्प मिला है जिसने दिल्ली में शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी पर बेहतरीन काम किया है उस काम को देखते हुए राजस्थान के लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं गंगानगर रैली के बाद यह सिलसिला और बढ़ जाएगा क्योंकि यह रैली बहुत बड़ी ऐतिहासिक रैली होने जा रही है” इस मौक़े पर ब्लॉक अध्यक्ष इसराइल भाटी रामगढ़, यूनुस क़ुरैशी रामगढ़, राजेंद्र रॉयल, तालिब, वसीम, रमज़ान छिपा, शाहरुख़ लैंगा, इमरान आदि कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल ज़िंदाबाद आम आदमी पार्टी ज़िंदाबाद के जमकर नारे लगाए ।