जीत के लिये कार्यकर्ता अपना बूथ करें मजबूत: रावत
मांगलियावास- भाजपा सराधना मंडल का बूथ स्तरीय सम्मेलन कच्छावा गार्डन ब्यावर रोड पर सैकड़ों बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत भारत माता की तस्वीर पर मुख्य अतिथि विधायक सुरेश सिंह रावत द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। वक्ता अल्पकालीन विस्तारक अभिषेक उपाध्याय हिमाचल प्रदेश थे। विधायक रावत ने बताया कि पिछले 7 दिनों से सराधना मंडल में प्रत्येक बूथ की बूथ स्तर पर जाकर बैठक ली गई तथा उनको संपर्क से समर्थन एवं सरल ऐप के बारे में संपूर्ण संपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही मेरा बूथ सबसे मजबूत कैसे बनाए इसके लिए डिजिटल एप की महत्वपूर्ण भूमिका कार्यकर्ताओं को बताई गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ को मजबूत करने हेतु पिछले 9 सालों में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के प्रति घर घर जाकर क्षेत्रवासियों को जागरूक कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक नामा, जिला परिषद सदस्य दिलीप पचार, भैरू गुर्जर, सराधना सरपंच हरिकिशन जाट, महामंत्री राजेश शर्मा, चेतन चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु खोजा, युवा मोर्चा अध्यक्ष यशपाल चौधरी, अल्पसंखक मोर्चा अल्लानूर, रामदेव रावत, आईटी संयोजक राहुल, रतन सिंह, रामकिशोर, जयपाल सिंह सहित सभी बूथ अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।द्वितीय चरण में भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात के जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा तथा सांसद भागीरथ चौधरी का भी सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।