ए.एस.आई प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी मे श्रमिकों ने की हड़ताल
रामगंजमंडी। करोड़ो की खदानो का सौदा करने वाली क्षेत्र को खोखला करने मे माहिर एवं पर्यावरण को धता बताने वाली एवं मजदूरों का शोषण कर सरकारी नियमों की धज्जिया उड़ाते हुए अत्यधिक मुनाफा कमाने मे नंबर वन ए.एस.आई प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में बोनस की मांग को लेकर श्रमिकों व कर्मचारियों व यूनियन पदाधिकारियों ने उपजिला कलेक्टर को बोनस की समस्या बताई थी।लेकिन समस्या का समाधान नही हो पाया। दीवाली के नजदीक मे यूनियन को सातलखेड़ी व लक्ष्मीपुरा खदान पर कार्य बंद कर श्रमिक कर्मचारियों को हड़ताल पर बैठना पड़ गया। राजस्थान माइंस वर्कर्स यूनियन के तहत सभी कर्मचारी व श्रमिकों ने 20% बोनस की मांग की है लेकिन कंपनी राष्ट्रीय मजदूर संघ इंटक से समझौता कर 14.5 परसेंट बोनस दे रही है जो श्रमिक कर्मचारी को मंजूर नहीं इसके लिए असिस्टेंट लेबर कमिश्नर से भी वार्ता हुई थी जो विफल रही। यूनियन द्वारा कंपनी को चेतावनी देने के बाद भी ए.एस.आई कंपनी के लापरवाह अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा इससे नाराज होकर श्रमिकों ने शुक्रवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया और खदानों में कार्य बंद करवाया । खदान श्रमिक ने सुबह ही लक्ष्मीपुरा मैकेनाइजेशन व सातल खेड़ी खदान के बाहर एकत्रित होकर ए.एस.आई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पदाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की कुछ समय बाद लक्ष्मीपूरा मैकेनाइजेशन पर कंपनी अधिकारी के सी दत्ता वार्ता के लिए पहुंचे लेकिन बोनस बढ़ाने पर कोई चर्चा नहीं की जिससे श्रमिकों ने नाराज होकर उनके खिलाफ नारेबाजी की वही राजस्थान माइंस वर्कर्स यूनियन पदाधिकारीयो का कहना है कि शनिवार को खदान के संपूर्ण तौल कांटों को भी बंद किया जाएगा और जब तक मांगे नहीं मानी जाती अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।