Dark Mode
टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

देसूरी। बाली विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी से पुष्पेन्द्र सिंह राणावत को पुनः प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद पहली बार देसूरी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया व खुशी जाहिर की। पुष्पेन्द्र सिंह राणावत को प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद वे रविवार को आराध्य देवी बाणमाता मन्दिर चितौड़ व बाद में चारभुजा मन्दिर में दर्शन करने उपरांत रविवार रात करीब 9 बजे देसूरी राठेलाव चौराहा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओ ने समर्थन में नारे लगाते हुए खुशी जाहिर की एवं राणावत का स्वागत किया। इसी तरह नारलाई में सरपंच शेखर मीणा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। बाद में वे नाड़ोल आशापुरा माताजी मन्दिर में दर्शन के लिए गए। वहां पूजा अर्चना करेंगे।इस दौरान राणावत ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा कर छठी बार टिकट दिया है जिसे में सम्मान के साथ निभाउंगा साथ ही आमजन के लिए चौबीस घंटे सेवा में तैयार रहूंगा।

इस दौरान देसूरी में अशोक पूरी गोस्वामी,गणपत चौधरी सिन्दरली,जगदीश चौधरी,घीसुलाल मेघवाल,विक्रमसिंह इंदा,कमलेन्द्र सिंह,घनश्यामसिंह मादा,नरेन्द्रसिंह राठौड़,श्रवण सिंह,भवानी सिंह राठौड़,सिकन्दर खान पठान,जान मोहम्मद,दिलदार गौरी,सलीम भाटी,सद्दीक मोहम्मद,रमजान,नबाब खान,समंदर गौरी,कल्याणसिंह,भीमसिंह राजपुरोहित समेत अन्य कई लोग कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!