भाजपा देहात मण्डल गहलोद की कार्यसमिति की बैठक
टोंक । भारतीय जनता पार्टी निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र के देहात मण्डल गहलोद की कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष नंद लाल गुर्जर की अध्यक्षता में देवरी बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस मौके पर बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री डॉ. प्रभु बाडोलिया ने पार्टी की रीति- नीतियों को सशक्त बनाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होने कहा कि मंडल, मजबूत बूथ समितियां व पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति को लेकर मंडल अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख एवं मजबूत बूथ अध्यक्ष एवं मंडल व बूथ कार्यकारिणी मजबूत होना अति-आवश्यक है । बाडोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मई को अजमेर में होने वाली विशाल जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की, साथ ही केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक अधिक से अधिक पहुंचाने के उद्देश्य के साथ मंडल कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। इस दौरान गहलोद मंडल बूथ संख्या 67 का बुथ अध्यक्ष सर्व सहमति से रतिराम सैनी नयागांव इस्लामपुरा को बनाया । बैठक में बाबूलाल माहेश्वरी, सुगन चंदेल, रतिराम सैनी, महेंद्र सैनी, राहुल बैरवा, विजय सिंह गुर्जर, मोहन मीणा, सुखपाल गुर्जऱ, श्रीराम प्रसाद जाट, कैलाश यादव एवं लक्ष्मण यादव आदि मौजूद थे।