भाजपा मंडल वजीरपुर की कार्यसमिति बैठक संपन्न।
वजीरपुर। उपखंड मुख्यालय के समीपवर्ती गांव फुलवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें अहम बिंदु इआरसीपी का रहा। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि राज्य सरकार ने एआरसीपी में सिर्फ तीन जिलों को शामिल करने की बात कहकर पूर्वी राजस्थान के साथ धोखा किया है। गुर्जर ने विधायक रामकेश मीणा को सरकार से गंगापुर सिटी के लिए पानी की समस्या समाप्त हो इसके लिए ईआरसीपी से जोड़ा जाए ऐसा प्रयास सरकार से करवाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने भारतीय जनता पार्टी का इतिहास बताते हुए कहा कि प्रारंभ में भाजपा की सिर्फ दो ही सीटें आई थी लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी कि देश में 300 से भी ज्यादा सीटें हैं। और 2024 में 400 से ऊपर सीटें लाने का आह्वान किया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नागेश राज लोढ़ी ने कहा कि युवा पार्टी के लिए हमेशा आत्मा समर्पित है। युवा मोर्चा प्रत्येक बूथ पर 10 कार्यकर्ता तैयार कर रहा है।
इस अवसर पर पंचायत समिति गंगापुर सिटी प्रधान मंजू गुर्जर, उप प्रधान पुष्कर जाट, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, भाजपा विस्तारक नीरज शर्मा,एडवोकेट नवीन शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष दामोदर शर्मा, मंडल संयोजक नेमी चंद मीणा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र, जिला मीडिया प्रभारी हनुमान सिंह, महामंत्री दीपक उपाध्याय, उपाध्यक्ष मुकेश तंवर, मंत्री जितेंद्र, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष शाकिर, डॉ माहिर, उदय सिंह गुर्जरआदि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।