Dark Mode
कार्यशाला आयोजित  शुक्रवार को 

कार्यशाला आयोजित  शुक्रवार को 

फतेहपुर शेखावाटी। शुक्रवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं के विरुद्ध हिंसा को रोकने के लिए कानून एवं लैंगिक उत्पीड़न मुक्त कार्य स्थल सप्ताह के अंतर्गत महिला अधिकारिता विभाग एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से कार्यशाला का आयोजन  फतेहपुर ब्लॉक के स्काउट भवन में किया गया कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित संभागियों को महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाले हिंसा से अवगत करवाते हुए इसकी रोकथाम हेतु गठित की जाने वाली समिति के बारे में बताते हुए की गई साथ ही महिला सलाह सुरक्षा केंद्र से उपस्थित विधिक काउंसलर द्वारा कार्य स्थल पर होने वाली अव्यवस्थाओं तथा महिलाओं को गरिमा पूर्ण जीवन जीने के बारे में बताया गया इसी के साथ-साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्राम साथिन बहनों को निर्देशित करते हुए लैंगिक उत्पीड़न एवं हिंसा से मुक्त महिलाओं व बालिकाओं हेतु वातावरण के लिए कार्यक्रमों की आयोजन हेतु कहा गया साथ ही उपस्थित पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता द्वारा 181 की जानकारी देते हुए महिलाओं को भय मुक्त जीवन जीने एवं बालिकाओं से संबंधित समस्या का समाधान हेल्पलाइन पर करवाने हेतु जागरूक किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!