Dark Mode
पायथन प्रोग्रामिंग पर वर्कशॉप का आयोजन

पायथन प्रोग्रामिंग पर वर्कशॉप का आयोजन

पिलानी .  बीकेबीआईईटी  में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा पायथन प्रोग्रामिंग के विषय पर एक वर्कशॉप का आयोजन हुआ। इस वर्कशॉप में छात्रों को पायथन प्रोग्रामिंग की मूल बातों के विषय में बताया गया। पायथन एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसका कंप्यूटर साइंस सेक्टर में व्यापक रूप से प्रयोग होता है। पायथन के माध्यम से अनेक प्रकार के कार्यों को किया जा सकता है। डाटा साइंस अथवा मशीन लर्निंग जैसे क्षेत्रों में पायथन अत्यंत उपयोगी है।  चैटजीपीटी  जैसी टेक्नोलॉजी के आगमन के बाद पायथन की लोकप्रियता में वृद्धि हुई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के इस दौर में नए छात्रों का पायथन जैसी लैंग्वेज का जान ना बहुत आवश्यक हो जाता है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का प्रशिक्षण बीकेबीआईईटी के तृतीय वर्ष के छात्र ईशान शर्मा ने गूगल डेवलपर स्टूडेंट क्लब्स बीकेबीआईईटी के अंतर्गत किया । कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रमुख डॉ निमिष कुमार और असिस्टेंट प्रोफेसर हिमांशु वर्मा के निरीक्षण में इस वर्कशॉप का आयोजन हुआ। बीकेबीआईईटी के निदेशक डॉ. प्रसन्ना कुमार, जीएम कमर्शियल के के पारीक एवं प्रिंसिपल डॉ अनिल कुमार शर्मा ने इसकी प्रशंसा करी।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!