Dark Mode
महिला सुरक्षा एवं घरेलू हिंसा पर कार्यशाला का आयोजन हुआ

महिला सुरक्षा एवं घरेलू हिंसा पर कार्यशाला का आयोजन हुआ

बहरोड़। राजकीय कन्या महाविद्यालय बहरोड़ में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं घरेलू हिंसा, समस्या एवं समाधान विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में बहरोड़ क्षेत्र की प्रतिष्ठित समाजसेवी मंथन फाउंडेशन सचिव डॉ. सविता गोस्वामी द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा के महत्व व आवश्यकता से अवगत कराया गया। डॉ. गोस्वामी ने छात्राओं से आत्मनिर्भर बनने, स्वयं के गुणों को पहचान कर अपने फील्ड का चयन करने और उच्च संस्कारों को ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिए उनके द्वारा छात्राओं को सुरक्षा सखी, सुरक्षा वाणी इत्यादि की जानकारी दी गई तथा महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर भी नोट करवाए गए। उक्त कार्यशाला में प्राचार्य डॉ अंशु पूरी द्वारा अध्यक्षता की गई और संकाय सदस्य के रूप में डॉ पवन असवाल, डॉ ट्रूवीना यादव, डॉक्टर भारत सम्राट, रमेश चंद सोनी, सुग्गाराम आदि उपस्थित रहे।

 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!