रोबोटिक्स क्लास का वर्कशॉप का आयोजन
मदनगंज किशनगढ़। प्रगति नगर स्थित सेंट स्टीफन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोबोटिक्स क्लास का वर्कशॉप आयोजित किया गया। वर्कशॉप रचित अरोड़ा, अक्षय शर्मा एवं भावांश अरोड़ा के नेतृत्व में संचालित किया गया। जिसमे विद्यालय के कक्षा 1 से 9 तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। गौरतलब है कि किशनगढ़ शहर में प्रथम 'रोबोटिक्स लैब' सेंट स्टीफन में संचालित होगी। सभी विद्यार्थियों ने वर्कशॉप में भरपूर आनंद लिया। रोबोट के हाथों का संचालन, उसका पुशअप एवं डांस करना सभी विद्यार्थियों को खूब भाया। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि रोबोटिक्स क्लास का अब नियमित रूप से संचालन किया जाएगा। वर्कशॉप में अकादमिक प्रमुख मीनू चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य इंग्लिश मिडिल संजय चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य सीनियर सेकेंडरी सुशील यादव, मोहित गर्ग एवं उत्सव चौहान आदि मौजूद रहे।