Dark Mode
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के संबंध में कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के संबंध में कार्यशाला आयोजित

झालावाड़। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के संबंध में मंगलवार को संरपचों की कार्यशाला पंचायत समिति झालरापाटन के मीटिंग हॉल मे आयोजित की गई। जिसमे पीएम विश्वकर्मा योजनान्तर्गत ग्राम पंचायतों की ऑनबोर्डिग कराने की कार्यवाही की गई तथा ग्राम पंचायत स्तर पर प्राप्त आवेदन पत्रों का वेरिफिकेशन किये जाने हेतु संरपचों को अवगत करवाया गया ताकि अधिक से अधिक कामगारों को योजना का लाभ मिल सके।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक अमृतलाल मीणा द्वारा योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 17 सितम्बर, 2023 को संपूर्ण देश में लागू की गई। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत कारपेंटर, बोट मेकर, शस्त्रसाज, लुहार, हैमर व टूलकिट मेकर, ताला निर्माता, मूर्तिकार, सुनार, कुम्हार, चर्मकार, राजमिस्त्री, टोकरी, चटाई, झाड़ निर्माता, खिलौना निर्माता, नाई, मालाकारे, धोबी, दर्जी, फिशिंग नेट मेकर संबंधी 18 ट्रेड से संबंधित पारंपरिक स्वरोजगार करने वाले व्यक्तियों को सहायता देने व उनके तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने के लिए उन्हें केन्द्र सरकार के माध्यम से दो अंशों में पांच प्रतिशत ब्याज पर तीन लाख रु. का लोन दिया जाएगा। इस हेतु आवेदकों को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर रजिस्टेªशन करवाना अनिवार्य होगा।
चयनित आवेदकों को बेसिक स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। 5 से 7 दिन की ट्रेनिंग के लिए 500 रु. प्रतिदिन प्रशिक्षण भत्ता भी दिया जाएगा। प्रथम अंश के रूप में पात्र आवेदकों के लिए एक लाख रु. तक का कोलेटरल फ्री लोन (18 माह के लिए) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके पश्चात एडवांस स्किल की 15 दिन की ट्रेनिंग होगी। इसमें भी 500 रु. प्रतिदिन प्रशिक्षण भत्ता दिया जाएगा। द्वितीय अंश के रूप में पात्र आवेदकों को दो लाख रु. का लोन (30 माह के लिए) दिया जा सकेगा। इसके साथ ही 15 हजार रु. का टूलकिट भी दिया जाएगा। एक परिवार से एक ही सदस्य योजना का लाभ ले सकेगा। लाभार्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। गत पांच सालों में केंद्र व राज्य सरकार की ऋण योजना में लाभान्वित नहीं होना चाहिए।
कार्यशाला में पंचायत समिति झालरापाटन की प्रधान भावना झाला, विकास अधिकारी झालरापाटन इत्यादि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!