Dark Mode
विकसित कृषि संकल्प के अंतर्गत कार्यशाला का किया आयोजन

विकसित कृषि संकल्प के अंतर्गत कार्यशाला का किया आयोजन

टोडारायसिंह। उपखण्ड की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुरा धाकडान के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार और कृषि विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कृषि विज्ञान केन्द्र वनस्थली के विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यान) नरेश कुमार अग्रवाल ने उद्यानिकी फसलों और खरीफ फसलों की उन्नत कृषि तकनीकी की जानकारी दी। उन्होंने कृषकों को फसलों के कीट रोग नियंत्रण और मृदा स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की तथा प्राकृतिक कीटनाशकों से कीट की रोकथाम पर जोर दिया। इस मौके पर कृषि अधिकारी (पौध संरक्षण) सीताराम बैरवा ने प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया तथा किसानों को बीजा मृत, जीवामृत, नीमा मृत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कृषि सहायक अधिकारी कन्हैयालाल नरुका ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी, वहीं कृषि पर्यवेक्षक परमेश्वर गुर्जर ने मृदा नमूना लेने की विधि तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में बताया। कार्यशाला में पंचायत के 172 कृषकों ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!