भोपालगढ़ महाविद्यालय में विश्व एड्स जागरूकता दिवस का आयोजन
भोपालगढ़। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय एड्स जागरूकता दिवस मनाया गया । एनएसएस प्रभारी डॉक्टर रामकिशोर जांगिड़ ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य हरजीत सिंह ने विद्यार्थियों को इस लाईलाज बीमारी के संबंध में स्वयं जागरूक होकर जनसाधारण को जागरूक करने का संदेश दिया । डॉ जांगिड़ ने प्रोजेक्टर फिल्म के माध्यम से स्वयंसेवकों को अंतर्राष्ट्रीय एड्स जागरूकता दिवस का महत्व बताते हुए, एड्स के कारणों और उसके प्रसार के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि इस संबंध में जागरूकता एवं सुरक्षा ही बचाव है एव बताया कि एड्स पीड़ित रोगियों के साथ संवेदनशील एवं सदभावना पूर्वक व्यवहार करना चाहिए तथा एड्स पीड़ित व्यक्तियों को भी सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अधिकार है तथा वे इस बीमारी के साथ सावधानी रखते हुए अपना जीवन सामान्य रूप से जी सकते हैं। कार्यक्रम के इस अवसर पर समस्त संकाय सदस्य प्रो दीनाराम छाबा, प्रो जेठाराम, प्रो महावीर प्रसाद, प्रो अंकित कुमार, प्रो सुमन भेरी, प्रो किशोर जोरम, सुनील एवं एनएसएस स्वमसेवक तथा कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे ।