Dark Mode
विश्व विकलांग दिवस मनाया गया

विश्व विकलांग दिवस मनाया गया

टोंक । शहर के गांधी पार्क में राजस्थान विकलांग मंच के तत्वाधन में अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता विकलांग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा द्वारा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने अपने संबोधन में विश्व विकलांग दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विकलांग मंच के संरक्षक गोवर्धन लाल जाट ने विकलांगों के निष्पक्षता पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि हमें आलस्य को त्याग कर सक्रिय होना पड़ेगा, नहीं तो हम इसी तरह दर-दर की ठोकरें खाते रहेंगे। मंच के जिलाध्यक्ष राजेश दाधीच ने बताया कि जनप्रतिनिधि एवं सरकारी अधिकारी दोनों ही विकलांगों के साथ में छलावा कर रहे हैं, इसके परिणाम स्वरुप केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की विकलांग कल्याणकारी योजना में लाभ विकलांगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है । जिला मंत्री जितेंद्र कुमार जैन ने कहा कि हमें अपनी शक्ति का पहचान कर प्रदर्शन करना होगा। कोषाध्यक्ष दामोदर जाट में केंद्र सरकार द्वारा विकलांगों को आरक्षण 4 प्रतिशत बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाए और भर्ती अभियान चलाया जाए। राजू लाल कीर,  प्रेमचंद रेगर, राजेश दाधीच,  जितेंद्र कुमार जैन, दामोदर लाल जाट,  ओम प्रकाश शर्मा, मुकेश नायक एवं बिना नायक आदि मौजूद थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!