Dark Mode
चिकित्सा संस्थानों पर मनाया विश्व लिवर दिवस

चिकित्सा संस्थानों पर मनाया विश्व लिवर दिवस

आमजन को किया स्वस्थ लिवर , स्वस्थ्य दिनचर्या के प्रति जागरूक

धौलपुर । लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। आमजन को इसकी सेहत के प्रति जागरूक करने के मकसद से हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। इसी क्रम में जिलेभर में चिकित्सा संस्थानों पर विश्व लिवर दिवस मनाया गया। इस दौरान चिकित्सा संस्थानों पर आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को स्वस्थ लिवर के लिए बेहतर जीवन शैली अपनाने हेतु जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंती लाल मीणा ने बताया कि  लिवर दिवस हर साल एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल की थीम ‘‘सतर्क रहें, नियमित लिवर चेक-अप करें, फैटी लिवर किसी को भी प्रभावित कर सकता है’’ रखी गई है।  उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतराम मीणा ने कहा की लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखना काफी आवश्यक है,क्योंकि यह कई कार्य करता है और मानव पाचन तंत्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में इसे हेल्दी बनाएं रखने के लिए अपनी जीवनशैली में उचित बदलाव कर इसे खराब होने से बचाया जा सकता है।  नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर रोग से बचाव के लिए वजन नियंत्राण , स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम की मदद से लिवर को हेल्दी रखा जा सकता है। हेपेटाइटिस-ए और हेपेटाइटिस-बी के लिए टीका जरूर लगवाएं। सिगरेट आदि के सेवन से भी लिवर को नुकसान पहुंचता है। इसलिए धूम्रपान न करें। तनाव का हमारे लिवर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में कोशिश करें कि आप खुद को तनाव से दूर रखें। हाई कैलोरी वाले भोजन, सैचुरेटेड फैट,कार्बाेहाइड्रेट और शक्कर से बचें। सेहतमंद रहने के लिए हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है, इसलिए खूब सारा पानी पिएं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!