विश्व लिवर दिवस आज, आयोजित होंगी गतिविधियां
धौलपुर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जयंती लाल मीणा ने बताया कि 19 अप्रैल बुधवार को विश्व लीवर दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम है “बी विजीलेंट, डू रेगुलर लिवर चैक अप, फैटी लिवर कैन अफेक्ट एनिवन" (सर्तक रहे नियमित लीवर चैकअप करें, फैटी लीवर किसी को भी प्रभावित कर सकता है) जो कि नियमित लीवर चेकअप के अभ्यास पर केन्द्रित है क्योंकि फैटी लीवर किसी को भी प्रभावित कर सकता है चाहे मोटापा, मधुमेह एवं शराब की अधिकता जैसे जोखिम वाले कारक स्वास्थ्य लिवर के लिए बेहतर जीवन शैली अपनाये जाने हेतु विश्व लीवर दिवस पर स्वास्थ्य प्रोत्साहन से संबंधित जन जागरुकता गतिविधियों के आयोजन करवाया जायेगा। लिवर स्क्रीनिंग कॅम्प आयोजित किए जाएंगे। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चेतराम मीणा ने बताया कि लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह खाने को डाइजेस्ट करने में मदद करने के साथ ही शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में भी मदद करता है। ऐसे में लिवर हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। खराब लाइफ स्टाइल, खानपान की गलत आदतों, अल्कोहल, वायरस और मोटापा लीवर को डैमेज कर सकता हैं।