विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह आज से
सीकर। चिकित्सा विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह चार से दस अक्टूबर तक मनाया जाएगा इसके तहत जिले में जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिले में विभाग की ओर से शिक्षण संस्थानों में पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता तथा वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा और लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि इस दिवस के आयोजन से संबंधित सभी बीसीएमओ, चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को निर्देश दिए गए है।