विश्व मुख स्वास्थ्य सप्ताह का हुआ आयोजन
स्कूली छात्रों द्वारा रैली निकाल, आमजन में फैलाई जागरूकता
शिविर में चिकित्सक टीम द्वारा टूथपेस्ट ब्रश का निशुल्क किया वितरण
आमेट. स्वास्थ एवं समृद्ध राजस्थान कि परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा निरोगी राजस्थान अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रदेशभर में चलाए जा रहे राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आज आमेट नगर के गांधीनगर में स्थित ग्रेट वैगन किड्स पब्लिकस्कूल आमेट मैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमेट के दंत चिकित्सक सुरेश चंदोलिया और डेंटल हाइजिनिस्ट राकेश काकरेलिया के द्वारा विश्व मुख्य स्वास्थ्य जांच शिविर कैंप का आयोजन किया गया । कैंप में 142 बच्चों की मुख की जांच की गई साथ ही चिकित्सा टीम द्वारा स्कूली बच्चों को निशुल्क टूथ पेस्ट व टूथ ब्रश का वितरण किया गया। कैंप के दौरान एक मुख स्वास्थ्य रैली का भी आयोजन किया गया। दंत चिकित्सक सुरेश चंदेलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व मुख्य स्वास्थ्य सप्ताह जिलेभर में चलाया जा रहा है मार्च से 26 मार्च तक विभिन्न विद्यालयों एवं समुदाय में कैंप का आयोजन कर मुख स्वास्थ्य के बारे में बच्चों और आमजन को जागरूक करना है इसके तहत रैली का आयोजन किया गया जोकि आमेट नगर के गांधीनगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः ग्रेट वैगन किड्स पब्लिकस्कूल पहुंची। तत्पश्चात स्कूली बच्चों एवं आमजन को ओरल कैंसर एवं ओरल हाईजिन के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही सभी को मुंह की साफ सफाई एवं मुख रोगे की पहचानके साथ उनके नुकसान और मुख्य रोगों के प्रति जागरूक किया गया उन्होंने बताया कि मुख स्वास्थ्य को लेकर अभी भी कई लोग भ्रांतियां है। इसके बारे में अभी भी लोग जागरुक नहीं है साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय मुख्य स्वास्थ्य कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।