Dark Mode
परिवहन विभाग द्वारा वर्ल्ड रिमेम्बरेंस डे कार्यक्रम आयोजित

परिवहन विभाग द्वारा वर्ल्ड रिमेम्बरेंस डे कार्यक्रम आयोजित

फलोदी। शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में परिवहन विभाग द्वारा विश्व भर में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों एवं घायलों को उनसे प्रभावित लोगों की स्मृति में वर्ल्ड रिमेम्बरेंस डे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दिन आपातकालीन चिकित्सा एवं आदि सेवाओं को भी धन्यवाद प्रेषित किया जाता है।

इसी कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे फलोदी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कार्यक्रम रखा गया । कार्यक्रम के बारे में परिवहन निरीक्षक भारत जांगिड़ , निरीक्षक आदित्य जांगड़ा व निरीक्षक पुष्पेंद्र शर्मा ने वाहन चालकों को सड़क पर सुरक्षित तरीक़े से वाहनो को चलाने एव वाहन चलाते समय चालक द्वारा की गई छोटी सी गलती से बड़ी दुर्घटना हो जाने की संभावना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान परिजनों के साथ दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट सवार बच्चो को हेलमेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में राधेश्याम माहिया,विकास ,राधे जांगू,शीशपाल विवेक विश्नोई सुनील खारा,महेश रामावत व स्वयंसेवी संस्था राह हो सुहाना सफर के प्रकाश जैन कमल कोठारी आदि उपस्थित रहे। इस दौरान आज सड़क हादसे में शहीद हुवे पुलिस कर्मियों के प्रति मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!