घर घर में हुई घटस्थापना की शैलपुत्री की पुजा
बनेठा. सडा सुथडा में तालाब पर स्थित सती माता के मन्दिर में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में भक्तो की भारी भीड़ जुटी रही। मन्दिर में मां सती की पूजा की गई। माता के भक्त देवी की पूजा-पाठ, मंत्र जाप और साधना कर माता को प्रसन्न करने में जुटे रहे। सती माता मन्दिर में सुबह से ही भारी तादाद में श्रद्धालु माता के सामने सिर झुकाने और अपनी मनोकामना पूर्ण करने आए हैं। माता रानी को सोलह श्रृंगार किया गया है । सती माता के मंदिर पर मुराद मांगने दूर-दराज से लोग आते हैं। भक्त और श्रद्धालु मनोकामना पूरी होने की मन्नत मांगते हैं। मां सबकी मनोकामना पूरी करती हैं। दिनभर माता के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहा। उल्लेखनीय है कि पराना निवासी श्रद्वालु भागचंद शर्मा ने बताया की यह माता बालोटिया पंचोलीओ की कुल देवी है ।