Dark Mode
दसलक्षण पर्व पर उतम शौच धर्म की आराधना

दसलक्षण पर्व पर उतम शौच धर्म की आराधना

सरवाड़। दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में चल रहे दस लक्षण पर्व के शुक्रवार को श्रद्धालु नर-नारी व्रत-उपवास, एकासन आदि पत करते हुए धर्माराधना की। श्रद्धालुओं ने उतम आर्जव के बाद शुक्रवार को उतम शौच धर्म की आराधना की। यहां आदिनाथ मंदिर, चन्द्रप्रभु मंदिर में अल सुबह केसरिया व श्वेत वस्त्र धारण कर श्रद्धालुओं ने विनय पाठ, स्वास्ति मंगल पाठ, देव शास्त्र, गुरू पूजन, चौबीस तीर्थकर पूजन, सिद महाराज पूजन, सोहल कारण, पंच मेरू, दसलक्षण धर्म व रत्नत्रय की आराधना की। इस दौरान भगवान जिनेन्द्र देव की अष्ट प्रकारी दृव्यों से पूजा-अर्चना की गई तथा वीतराग प्रभु का गुणानुवाद किया व भगवान का अभिषेक भी किया। पूजन में कमल सोनी, दीपचंद सोनी, अमित सोनी, चेतन अजमेरा, सुमित अजमेरा, सुरेंद्र कुमार सोनी, रूपचंद सोनी, प्रतीक जैन, भागचंद छाबड़ा, धर्मेंद्र पहाड़िया, राजेश जैन, अरुण सोनी, अभिषेक सोनी, अशोक सोनी, बिरदी चंद सोनी, दर्शन जैन आदि ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!