विशहत्थ (बीसभुजा) माताजी मंदिर में घटस्थापना के साथ हुई पूजा अर्चना
फलोदी. शहर की कृत्रिम झील के पास स्थित कोचर ( जैन) समाज की गोत्रीय कुलदेवी विशहत्थ माता मंदिर में पूजा अर्चना के साथ शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत हुई।
मन्दिर कमेटी अध्यक्ष मुलचन्द (बाबूसा) कानूगा ने बताया कि फलोदी (फलवृद्धिका) की स्थापना के समकालीन प्रतिष्ठित शहर के पश्चिम दिशा में स्थित कोचर गोत्रीय कुलदेवी विशहत्थ (बीसभुजा) माताजी के मंदिर पर प्रतिमा के चांदी के वर्क से अंगी रचना, ज्वारा रोपण व पूजा-अर्चना के साथ घट स्थापना कर शारदीय नवरात्रा की शुरुआत की गई।
इस दौरान रमेश कोचर, नवरतन कोचर, संजय कानूगा, मनीष एन कानूगा, मूलचन्द कोचर, मुकेश कानूगा, विनय कानूगा, दर्शन कानूगा, शुभम कानूगा के अलावा बीकानेर से आये भंवरलाल कोचर परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय हैं कि मन्दिर मे पिछले कई वर्षो से घी व तैल की अखण्ड ज्योत जलती रहती है। अष्टमी को हवन पश्चात पूर्णाहुति के साथ नवरात्रा सम्पन्न होगा।
देश भर मे कोचर (जैन) गोत्र की कुलदेवी होने के कारण यहाँ वर्ष भर गोत्र के (कानूगा व मेहता) अप्रवासी लोगों का आवागमन रहता हैं जो यहां मन्नत, जात, जडुला (मुण्डन) व प्रसादी आदि करते है।