पूजित अक्षत कलश मंदिर में स्थापित
सरवाड़। अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को कस्बे के विभिन्न मंदिरों में पूजित अक्षत कलश की स्थापना की गई। जानकारी के अनुसार सदर बाजार स्थित गोपाल द्वारा मंदिर में अक्षत कलश की स्थापना की गई। कन्हैयालाल माली ने बताया कि अक्षत हर घर में वितरित किए जाएंगे। इस दौरान राजेंद्र हेड़ा, सत्यनारायण डोडिया, कन्हैयालाल माली, मयंक मेवाड़ा, पुरुषोत्तम डोडिया, कमल किशोर लढा, गुमान पालेचा, ओमा मालाकार, प्रदीप डोडिया, शिवजी सोनी, पंकज वैष्णव, सत्यनारायण कुमावत, शंकर देवाणी, राहुल माली, हितेंद्र सिंह पगारिया आदि उपस्थित रहे।