भगवान का भजन करने से जीवन का कल्याण होता है-संत दिग्विजय
भीलवाड़ा .
नगर में मंत्री परिवार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय संगीतमय नानी बाई रो मायरो का आयोजन का बलदेव कॉटन फैक्ट्री में किया जा रहा है। कथा में संत दिग्विजय महाराज ने दूसरे दिन शनिवार को कहा कि नानी बाई रो मायरो अटूट श्रद्धा पर आधारित प्रेरणादायक कथा है,जहां कथा के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण का गुणगान किया जाता है और भगवान को सच्चे मन से याद किया जाता है तो अपने भक्तों की रक्षा करने भगवान स्वयं आते हैं। भक्त नरसी मेहता का परिवार वालों ने साथ नहीं दिया नानी बाई के मायरा में मायरा भरने के लिए कोई भी साथ में नहीं गया नरसी मेहता जूनागढ़ से टूटी गाड़ी बूढ़े बैल साथ में साधु- संतो को लेकर अंजार जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी टूट गई,तो नरसीजी ने भगवान कृष्ण को याद किया। भगवान स्वयं कृष्णा खाती बनकर आए ओर गाड़ी को ठीक कर दिया। कथा के दौरान नरसीजी का मायरा की ठाकुर जी ने लाज... भजन पर पर श्रद्धालु झूम उठे ।
महाराज ने आगे कहा कि कथा सुनने और भगवान का भजन करने से जीवन का कल्याण होता है। आयोजन कर्ता जगदीश चंद्र मंत्री ने बताया कि कथा का समापन रविवार को शाम 5 बजे होगा! कथा के दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद थे।