Dark Mode
डवानी में कुश्ती दंगल कामड़ा बराबरी पर छूटा

डवानी में कुश्ती दंगल कामड़ा बराबरी पर छूटा

बहरोड़। डवानी गॉव में बाबा शीतल नाथ मन्दिर पर ग्रामीणों की ओर से मेला, दौड़ प्रतियोगिता और कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। मेले के अवसर पर मंगलवार सुबह बुजुर्ग व युवा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को क्रमशः 2100, 1100 और 500 रू का नगद पुरूस्कार प्रदान किया गया। दिनभर श्रद्धालुओं के लिए भण्डारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेका और भण्डारें में प्रसादी पाई। कुश्ती कामड़ा 31 हजार रू सचिन पहलवान और पूर्व हिन्द केशरी सरूफ के बीच खेला गया जो बराबरी पर छूटा। कुश्ती दंगल में मोरमुकुट पहलवान, तेजसिंह पहलवान, कुश्ती कोच राजकुमार पहलवान और युवराज ने रैफरी की भूमिका निभाई। मेले में पहूॅचे पूर्व पार्षद महेन्द्र यादव, डा. नीलम यादव भाजपा नेत्री, भाजपा नेता, जिला पार्षद रामनरेश यादव, मोहित यादव ने कहा कि मेलों का हमारे संस्कृति और सभ्यता को बचाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान है। इनसे समाज में प्रेम, भाईचारा बढ़ता है। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष डा. रमाकान्त शर्मा, उपसरपंच अशोक यादव, राजकुमार पंच, जीतू यादव, नगेन्द्र यादव, जसविन्दर यादव, जितेन्द्र मास्टर, पंकज यादव, अशोक नेवी, कृष्ण ठेकेदार, सनोज पंच, सुनील, सुशन यादव, मुनेश, महेश, संजय सैन सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!