साहित्यकार ,कवि व्यास सोजत मे होगे सम्मानित
फलोदी . उपखण्ड क्षेत्र फलोदी के कवि, साहित्यकार, विरिष्ठ अधिवक्ता श्रीगोपाल व्यास को सोजत मे 25 फरवरी को आयोजित होने वाले स्व. वसुदेव सांदू एडवोकेट स्मृति साहित्यकार सम्मान समारोह 2023 मे साहित्यकारो के साथ सम्मानित किया जायेगा ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत करेंगे और मुख्यअतिथि डाक्टर विनोद बारठ होगे । इस कार्यक्रम मे व्यास के अतिरिक्त राजस्थान के वरिष्ठ साहित्यकार राजकुमार जैन राजन चितौड़गढ़, वाजिद हसन काजी जोधपुर, पवन पहाडिया नागौर, रामस्वरूप भटनागर सोजत, कैलाश दान चारण सोजत ,खुर्शीद शैख खुर्शीद उदयपुर, हलीम आईना कोटा का भी सम्मान किया जाएगा।