साहित्यकार जेबा रशीद कबीर कोहिनूर अवार्ड से सम्मानित
बडी खाटु के भारत भूषण महंत डा नानकदास महाराज ने किया सम्मानित
सोजत। ख्यातनाम साहित्यकार जेबा रशीद को कबीर कोहिनूर अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। जेबा रशीद को मिले इस सम्मान के लिए शबनम साहित्य परिषद के अध्यक्ष प्रबंध निदेशक अब्दुल समद राही ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। कबीर महा परिनिर्माण महोत्सव के अवसर पर नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में जेबा रशीद को इस अवार्ड से सम्मानित किया जाना था मगर उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वो कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी। बडी खाटु के भारत भूषण महंत डा नानकदास महाराज ने जेबा रशीद के निवास पर उन्हें कबीर कोहिनूर अवार्ड सम्मान 2023 प्रदान किया और जेबा रशीद को बधाई देते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। जेबा रशीद की अब तक दर्जनों पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। जेबा रशीद को इस सम्मान के लिए देशभर के साहित्यकारों ने भी खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।