Dark Mode
यादव समाज ने केन्दीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का फंूका पुतला

यादव समाज ने केन्दीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का फंूका पुतला


विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में समाज करेगा विरोध-पंकज यादव


टोंक । कृष्ण बोर्ड गठन पर केंद्रीय जल शक्ति द्वारा आपत्तिजनक बयान दिए जाने के विरोध में शनिवार को सवाई माधोपुर चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग एवं यादव समाज के लोगों ने मंत्री गजेन्द्र सिंह  का पुतला फंूककर विरोध जताया। इस मौके पर कांग्रेस ओबीसी जिलाध्यक्ष पंकज यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आपत्तिजनक बयान देकर यादव समाज एवं भगवान श्रीकृष्ण का अपमान किया है, जिसका समस्त यादव समाज एवं ओबीसी समाज कड़े शब्दों में निंदा करता है। उन्होने कहा कि आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में इनको इस बयान का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। लोकसभा चुनाव में ओबीसी समाज के लोग केंद्रीय मंत्री को उनके क्षेत्र में जाकर घेरेंगे। यादव ने कहा कि भाजपा के नेता धर्म की राजनीति पर रोटियां सेंक रहे हैं। पहले समुदाय विशेष को टारगेट किया, अब जाति को टारगेट कर रहे हैं। उनके ये बयान लोगों की आस्था पर चोंट है। कर्नाटक में बजरंग बली पर राजनीति की अब राजस्थान में कृष्ण भगवान पर करना चाहते हैं, लेकिन उनकी इस हरकत का छत्तीस कौमें विरोध कर रही है। आर्थिक शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए गठित श्रीकृष्ण बोर्ड के संदर्भ में भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत एवं रामलाल शर्मा के आपत्तिजनक बयानों की यादव समाज एवं ओबीसी समाज कड़े शब्दों में निंदा करता है। इस अवसर पर रामराज यादव, धनराज यादव सीतारामपुरा, दिलखुश यादव, कुलदीप यादव, कमलेश यादव रहीमपुरा, बलराम यादव, वीरप्पन यादव, आसाराम यादव, शैतान यादव, मनीष गुर्जर, शैतान गुर्जर,ए कुलदीप पांचाल, अजय यादव, जीतराम यादव, खुशीराम, विराट,  मनराज यादव,  दिनेश यादव, सोनू यादव एवं कमल यादव मोलीपुरा आदि ने विरोध प्रदर्शन किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!