Dark Mode
यादव समाज का सम्मेलन व कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

यादव समाज का सम्मेलन व कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

खाटूश्यामजी। कस्बे के रींगस रोड यादव धर्मशाला में अखिल भारतीय यादव महासभा संभाग सीकर का स्नेह मिलन प्रदेशाध्यक्ष शीशपाल सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान गंगासहाय यादव को संभाग अध्यक्ष, ताराचंद यादव सीकर जिलाध्यक्ष व सुभाष चंद्र यादव को नीम का थाना जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत कर समाज के प्रति पद की शपथ दिलाई गई।इस मौके पर डॉक्टर अरविंद यादव,सावंत राम यादव ,राजेंद्र कुमार, डॉक्टर जेपी यादव,दयाराम यादव, बलराम यादव, भैरू राम यादव सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन समाज सेवी बाबूलाल यादव ने किया।इस दौरान यादव समाज के अनेक ज्वलंत समस्याओं को लेकर मंथन कर सभी एकजुट होकर उनके समाधान पर मंथन किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!