यश दिव्यांग सेवा संस्थान एम.आर. होम का निरीक्षण कर
व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सवाई माधोपुर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता ने यश दिव्यांग सेवा संस्थान एम.आर. होम, रणथम्भौर रोड, सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यश दिव्यांग सेवा संस्थाओं में स्टॉप की स्थिति, दिव्यांग बालकों को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, दिव्यांग बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।
साथ ही मौके पर उपस्थित यश दिव्यांग सेवा संस्थान एम.आर. होम के प्रोजेक्ट सुपरवाईजर विकास गुर्जर को दिव्यांग बालकों के कक्षों में साफ-सफाई रखने, औढने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किये। संस्था में प्रतिमाह बालकों के स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टर की विजिट, संस्था में प्राथमिक उपचार किट, रसोई में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनदान, संस्था के परिसर को सर्दियों में गर्म एवं गर्मियों में ठण्डा रखने की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किये तथा साथ ही संस्था में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का विवरण बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश प्रदान किये।
इस अवसर पर विकास गुर्जर प्रोजेक्ट सुपरवाईजर यंश दिव्यांग सेवा संस्था, दीपक शर्मा, नितेश शर्मा, बृजराज शर्मा, कांशीराम विशेष शिक्षक सहित अन्य उपस्थित थे।