करमीसर फांटा मार्ग पर अवैध अतिक्रमणों पर चला पीला पंजा
बीकानेर। बीकानेर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को प्रशासन ने करमीसर फांटा पर अतिक्र्रमण पर कार्रवाई की है। हालांकि यहां अतिक्रमण का लोगों ने विरोध किया, किंतु इसका कोई असर देखने को नहीं मिला। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को बीकानेर में करमीसर तिराहे स्थित दुकानों के आगे छायां को लेकर बने टीन शैड को जेसीबी के माध्यम से हटाने की कार्रवाई प्रशासन ने की है। दूसरी ओर अतिक्रमण को लेकर बीकानेर में नगर निगम व जूनागढ़ के बीच तथा जूनागढ़ के निकट फर्नीचर आदि दुकानों व मकानों के आगे प्रशासन की ओर से अतिक्रमण चिह्नित करते हुए लाल क्रॉस के निशां लगाये है।