पीले चावल निमन्त्रण कार्यक्रम लगातार जारी
रामनवमी शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने के लिये किया आमन्त्रित
नवलगढ़. हिन्दू नववर्ष कार्यक्रम व रामनवमीं शोभायात्रा को लेकर *भाजपा नेता डॉ. वीरपाल सिंह शेखावत* की ओर से शुरू किया गया पीले चावल निमन्त्रण कार्यक्रम में आज कार्यकर्ताओं ने चीराना गाँव में पीले चावल देकर शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने के लिये आमन्त्रित किया। इस दौरान राजा दुर्जनपुरा, मोंटू बन्ना, संदीप गोदारा, मुकेश कुमार सैनी, जयराम सैनी, महेंद्र सेन, समर्थ सिंह, राकेश अग्रवाल, अजय जांगिड़, सुनील कुमार, रवि सबल, प्रवीण खडोलिया, नंदलाल सैनी, मनोहर सिंह जांगिड़ सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।