Dark Mode
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर योग और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर योग और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रविवार को कुलिश  स्मृति वन में डॉ. लिवो संस्था द्वारा योग और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान में स्वास्थ्य कल्याण संस्थान एवं हॉस्पिटल की टीम ने योग सत्र आयोजित किया। और जीवन शैली स्वास्थ्य समस्याओं पर सलाह दी। डॉ. लिवो संस्था के संस्थापक हर्षित भारद्वाज ने अपने भाषण में रोजाना जीवन में योग और आहार के महत्व पर चर्चा की। सह-संस्थापक वीरेंद्र तिवारी ने मुख्य अतिथि योगी आशुतोष भरजवाल जी का स्वागत और सम्मान किया। इस समारोह में अन्य अतिथि के रूप में  नितिश भारद्वाज, मुकुल, किंशुक वर्ष्णेया, दीक्षांत जैन, सतिंद्र सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
इस आयोजन में लगभग 120 लोगों ने मधुमेह, मोटापा, रक्तचाप और गठिया जैसी समस्याओं के बारे में परामर्श प्राप्त किया। डॉ. रोशनी और डॉ. अनुष्का ने लोगों को आजकल के समय में स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना आहार और व्यायाम की नियमितता पर मार्गदर्शन दिया। टीम ने बताया की वे समाज के  कल्याण के लिए भविष्य मैं भी शहर के अन्य हिस्सों में ऐसे शिविरों का आयोजन करती रहेगी।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!