योग दिवस जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
जैसलमेर। स्वर्ण नगरी में शनिवार को गड़सीसर सर्कल से योग दिवस जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को उप निदेशक, डॉ. ताम्बल राम जुईया ने हरि झण्डी दिखा कर रवाना किया। रैली में शामिल संम्भागियों ने आमजन को 21 जून को योग दिवस पर प्रातः 6 से 8 बजे योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया एवं संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर के लिए योग अवश्य ही करें। यह जागरुकता रैली गड़सीसर चौराहा से होती हुई आसनी रोड़, गोपा चौक, मुख्य बाजार से हनुमान चौराहा पहुंची। इस रैली में विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण के साथ ही एन.सी.सी.सी, पतंजलि योग केन्द्र एवं एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षणार्थी सहित आमजन शामिल हुए।