Dark Mode
योग दिवस काउंटडाउन: गुर्जर छात्रावास में हुआ आयुर्वेद विभाग का योग शिविर

योग दिवस काउंटडाउन: गुर्जर छात्रावास में हुआ आयुर्वेद विभाग का योग शिविर

दौसा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंट डाउन में आयुर्वेद विभाग द्वारा योग शिविर गुर्जर छात्रावास में हुआ। शिविर में आयुर्वेद विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ओम प्रकाश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार योग गुरु सुरेश शर्मा एवं कीर्ति शर्मा ने योगाभ्यास कराया। ग्रीवा चालान, स्कंध संचालन, कटि संचालन, वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, अर्ध चक्रासन, शशांक आसन, भद्रासन, वज्रासन, मंडूकासन, दंडासन, सेतुबंध आसन, उत्तानपादासन, सर्वांगासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर बृजेश शर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, विनोद विजय, कालूराम, प्रहलाद, रामचंद्र, मनमोहन मनोज, रामजीलाल, सतनारायण सीताराम, डॉ यश शर्मा, हरि ओम, शुभम, जितेंद्र, निरंजन, आशीष शर्मा, ललिता, राखी, पुष्पा यशोदा, खुशबू , सपना, सुनीता, उषा कामिका, जिज्ञासा, ममता, कविता विजयलक्ष्मी, शगुन, शीला, संजू आदि ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!