मन की शांति के लिए योग करना लाभदायक : महेश सोनी
सोजत। भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में अगर शांति चाहते हैं तो योग को अपनाएं मन की शांति के लिए योग करना लाभदायक है उक्त उद्गार समाजसेवी भामाशाह महेश सोनी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से आपका मूड तुरंत अच्छा हो जाता है क्योंकि यह आपके शरीर को ताज़ा ऊर्जा देता है नियमित योगाभ्यास करने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है और पेट से संबंधित अन्य रोग जैसे अपच और गैस दूर हो जाते हैं। जो कि व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है। सोनी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आप योग को अपनाएं और स्वस्थ रहें।