Dark Mode
नेहरू पार्क में योग दिवस पर किया योगाभ्यास

नेहरू पार्क में योग दिवस पर किया योगाभ्यास


टोंक । अन्तर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर नेहरू पार्क में भारत विकास परिषद एवं श्रीव्यापार संघ जवाहर बाजार के संयुक्त तत्वावधान में योग प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर  योग शिक्षक  शम्भू दयाल शर्मा एवं दिनेश गुप्ता ने उपस्थित लोगों को योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कराया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया रहे तथा अध्यक्षता जिला प्रमुख श्रीमती सरोज  बंसल द्वारा की गई एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन रही। कार्यक्रम मेें योगा टीम टोंक के योग साधकों ने योग क्रियाओं का हैरतंगेज प्रदर्शन किया। ब्रह्मा कुमारी ऋतु दीदी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। योगाभ्यास की विशेष सेवाओं के लिए डॉ. सत्यनारायण सैनी, शंकर लाल, बिरधि चन्द फार्मेसी, प्रेम प्रकाश शर्मा एवं विनायक जैन को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री प्रभू बाडोलिया, कमलेश सैनी, रेखा जाजू, सुमन काला, निधि जैन, सरिता जैन, अशोक कासलीवाल, रमेश चौधरी, हितेश कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, रमेश काला, रामलाल संडीला, भगवान सहाय शर्मा, लेखराज महावर, तारा चन्द जैन, रामजी लाल विजयवर्गीय, महेन्द्र दुसाद, बंटी सोनी, राम बाबू सोनी,  शशि प्रभा कटियार, अक्षिता पाटीदार,  देवी प्रकाश तिवाड़ी, मोअज्जम अहमद, अर्जुन सोनी, नेवंद राम,  कैलाश चौधरी, मुरलीधर शर्मा, घनश्याम विजय, दिलीप कुमार, संतोष कटियार, दुर्गेश गुप्ता, विवेक काला, लोकेश जैन, विनोद स्वामी सहित   प्रजापिता ब्रह्म कुमारीज के भाई-बहिन ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!