Dark Mode
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर योगाभ्यास

कोटा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों के लिए आयुर्वेद विभाग के संयोजन में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर योगाभ्यास करवाया जा रहा है। उपनिदेशक डॉ. प्रवीण सिंह मीना ने बताया की आयुर्वेद विभाग ने दो टीमों का गठन किया है जिनके द्वारा सोमवार को गणेश उद्यान एवं सीवी गार्डन में डॉ. सुरेश धारवाल एवं डॉ नरेश वर्मा के नेतृत्व में योगाभ्यास करवाया गया। योगाभ्यास के दौरान आमजन को योग के लाभों के बारे में बताया गया एवं 14 जून को योग के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 18003157008 पर मिस कॉल द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!