Dark Mode
जिले भर में हो रहा योगाभ्यास का पूर्वाभ्यास

जिले भर में हो रहा योगाभ्यास का पूर्वाभ्यास

  • ग्यारहवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा

बालोतरा। ऋषि मुनियों के निरंतर अभ्यास एवं प्रयोगो से सिद्ध हुआ योग विषयक ज्ञान ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में 21 जून 2025 को मनाया जायेगा। आयुर्वेद विभाग के डॉ. राम प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि निदेशालय आयुर्वेद विभाग अजमेर से प्राप्त निर्देशानुसार इस बार 30 दिन का काउण्ट डाउन कार्यक्रम 20 मई से 20 जून 2025 तक रखा गया है। जिसके क्रम में बालोतरा शहर में वन्दे भारत पार्क, पंचायत समिति परिसर, नयापुरा, झूलेलाल मंदिर, सिन्धु पैलेस, भगत सिंह सर्कल, वानर चौक, रेल्वे स्टेशन आदि स्थानों पर आयुर्वेद विभाग, पतंजलि योग समिति एवं अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा प्रतिदिन योगाभ्यास किया जा रहा है।
जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव के नेतृत्व में बालोतरा जिला मुख्यालय पर दूसरी बार योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम, जिला स्तर, ब्लॉक स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी मनाया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. गुंजन सोनी ने आह्वान किया कि सरकारी, गैर सरकारी संगठन एवं आमजन इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपने को स्वस्थ रखना सीखे, यही राष्ट्र की सच्ची सेवा होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!