योगरत्न उमा योग स्पोर्ट्स फेडरेशन की प्रदेश उपाध्यक्ष बनी
मकराना. बोरावड़ निवासी उमा चौधरी को युनिवर्सल योग एलायंस एवं योग स्पोर्ट्स फेडरेशन में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। युनिवर्सल योग एलायंन्स एवं योग स्पोर्ट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री आशीर्ष अवस्थी ने बताया कि भारत में योग एवं स्पेर्ट्स की चैम्पियनशिप की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाने वाले संगठन युनिवर्सल योग अलायन्स में राजस्थान प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर नागौर जिले के मकराना उपखण्ड से बोरावड़ निवासी वयोवृद्ध शिक्षाविद हनुमानसिंह बुरडक़ की पौत्री तथा प्रेमचन्द-गीतादेवी बुरडक़ की सुपुत्री उमा चौधरी को उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि योग प्रशिक्षक उमा चौधरी ने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर योग की प्रतियोगिताओं में अपनी योग प्रतिभा का लोहा मनवाया है था तथा उमा ने लगातार ढाई घन्टे तक शसकाशन की मुद्रा में रहकर गोल्डन बुक ऑफ द वल्र्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया था। इसके साथ ही उमा को हल ही में मथुरा में आयोजित योगा की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में योगरत्न की उपाधि से नवाजा गया है। उमा पिछले छह वर्षों से ऑनलाइन व ऑपलाइन योग प्रशिक्षण के मध्यम से लोगों को स्वास्थ्य लाभ दे रही है।