Dark Mode
आप ने मोदी हटाओ-देश बचाओ के पोस्टर लगाए

आप ने मोदी हटाओ-देश बचाओ के पोस्टर लगाए

ब्यावर। देशभर में आप पार्टी मोदी हटाओ-देश बचाओ अभियान चला रही है। जिसके तहत आप कार्यकर्ता जगह-जगह मोदी सरकार के खिलाफ पोस्टर लगा रहे है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी ब्यावर की ओर से भी शहर में एसडी कॉलेज के बाहर मोदी हटाओ-देश बचाओ के पोस्टर लगाए गए। पार्टी के राजसमंद लोकसभा प्रभारी एडवोकेट निलेश बुरड के नेतृत्व में एसडी कॉलेज के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पोस्टर लगाने के दौरान पार्टी के राधावल्लभ माहेश्वरी, लीलाधर दाधीच, खियाराम सिंगारिया, एडवोकेट पारसमल श्रीमाल, शौकिन काठात, मदनलाल सेन, राजूसिंह, इमरान खान और राजेन्द्र शर्मा शामिल थे। निलेश बुरड ने कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार से मोदी सरकार की हिटलरशाही चल रही है। उसको लेकर देशभर में आम आदमी पार्टी की ओर से मोदी हटाओ-देश बचाओ राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत देशभर में मोदी हटाओ-देश बचाओ के पोस्टर लगाए जा रहे है। बुरड ने कहा कि मोदी सरकार ने बोलने की स्वतंत्रता के अधिकार का हनन किया है। मोदी सरकार ने उनके खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज करवाई है। जो कि सीधा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का हनन है

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!