Dark Mode
राष्ट्रीय उद्यमिता पुरस्कार के लिए पंजीयन करे युवा उद्यमी : पालीवाल

राष्ट्रीय उद्यमिता पुरस्कार के लिए पंजीयन करे युवा उद्यमी : पालीवाल

बाप। युवाओं की सोच को स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा दिखाकर उन्हें सम्मानित करने व प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय उद्यमिता पुरस्कार के लिए पंजीयन कार्यक्रम चल रहा है। स्वदेशी जागरण मंच जोधपुर के विभाग प्रचार प्रमुख प्रेम पालीवाल ने बताया कि कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय ने इस पुरस्कार की स्थापना की है। स्वदेशी जागरण मंच के स्वावलंबी भारत अभियान के तहत इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पालीवाल ने बताया कि इस पुरस्कार का उद्देश्य पहली पीढ़ी के प्रतिभाशाली युवा उद्यमियों को बढ़ावा देना है। इसमें देश के हजारों युवा उद्योग में अपने द्वारा किए नवाचार को देश दुनिया के सामने प्रस्तुत कर पाएंगे।

आवेदन की प्रक्रिया -
पालीवाल ने बताया कि इसमें प्रत्येक युवा उद्यमी जिसने नवाचार के साथ उद्योग की शुरुआत की हो, जिसके उद्योग में आमदनी व रोजगार में अवसर देने की क्षमता हो और स्वयं के उद्योग की वेबसाइट एवं ऐप हो तथा आयकर, ऋण, ऑडिट रजिस्ट्रेशन अपडेट हो व जिसकी सिविल अच्छी हो वह इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है।

आवेदन के लाभ -
युवा उद्यमी को होने वाले लाभ पर उन्होंने बताया कि अंतिम चयन होने वाले व पुरस्कार प्राप्त करने वाले युवा उद्यमी के उत्पाद व सेवा का वृहत प्रचार प्रसार होगा। व्यवसाय के लिए फंडिंग होगी व उसे अपने उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन व डिजिटल प्लेटफार्म मिलेगा। इसमें खाद्य, कृषि, नई तकनीकी व्यवसाय, सामाजिक उद्यमिता, शिक्षा, उत्पाद निर्माण, आईटी व महिला प्रदाता आदि विषय वर्ग पर उद्यम करने वाले युवा उद्यमी हिस्सा लेंगे।

आवेदन के चरण -
युवा उद्यमी के वेबसाइट पर पंजीयन के बाद चयन का अप्रूवल होगा व प्रथम चरण के चयन के बाद उसे वीडियो डॉक्यूमेंट्री द्वारा प्रमोशन करना होगा। वित्तीय चरण व विशेषज्ञ टीम द्वारा अंतिम चयन के बाद उसे 2 मार्च को भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में होने वाले वृहत कार्यक्रम में पुरस्कार दिया जाएगा। पालीवाल ने बताया कि स्वावलंबी भारत अभियान बेरोजगारी की समस्या में समाधान व रोजगार सृजन के लिए सामाजिक संगठनों की व्यापक पहल है। इसकी विस्तृत जानकारी स्वदेशी जागरण के कार्यकर्ता या वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!