Dark Mode
युवक ने की आत्महत्या

युवक ने की आत्महत्या

धौलपुर। सैंपऊ कस्बे में एक युवक ने मानसिक तनाव में आकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की आत्महत्या कर लिए जाने के बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार सुबह परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए युवक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले को लेकर थाना प्रभारी हरभास सिंह ने बताया कि युवक पंकज (30) पुत्र ताराचंद कस्बे में मिठाई की दुकान करता था। युवक के परिजनों के मुताबिक वह कई दिन से व्यापारिक परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव में चल रहा था। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि दोपहर बाद युवक दुकान से घर आकर अपने कमरे में पहुंच गया। जहां काफी देर कमरे का दरवाजा ना खोलने के बाद जब परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो उन्हें युवक फांसी के फंदे से लटका मिला। जिसके बाद परिजन युवक को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर द्वारा युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच करने में जुट गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!