Dark Mode
नीचे गिरा युवक, कुचलने से हो गई मौत

नीचे गिरा युवक, कुचलने से हो गई मौत

 

बीकानेर। मंगलवार को बीकानेर जिले के लूणकरनसर पुलिस थाना क्षेत्र से एक युवक की मौत की खबर सामने आई । मृतक का दलीप बताया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा भादवा-खियेरा के बीच हुआ। जानकारी के मुताबिक मृतक मेहनत मजदूरी करता था। फिलहाल वह अपने ननिहाल में रह रहा था। खोखराना गांव में रहने वाला यह युवक ट्रेक्टर-ट्रॉली में मूंगफली लेकर जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। जिससे ट्रेक्टर ट्रॉली उसके ऊपर से निकल गई। हादसे में उसकी मौत हो गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!