Dark Mode
ट्रेन की चपेट में आया युवक, हुई मौत

ट्रेन की चपेट में आया युवक, हुई मौत

अलवर। राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग स्थित पुल संख्या 112 पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई। सूचना पर राजगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षत.विक्षत पड़े शव को कब्जे में लिया। शव को पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली की सहायता से राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। वहीं मौके पर मृतक की बाइक भी खड़ी हुई मिली थी। हैडकांस्टेबल मुकेश कुमार ने बताया कि आंधा का ग्वाड़ाए टहला निवासी पूरणचन्द मीना ने रिर्पोट दी है कि उसका पुत्र रितेश कुमार मीना गुरुवार को शाम को राजगढ़ की कहकर निकला था और रात को घर नहीं आया था। उन्हें सुबह सूचना मिली की राजगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!