युवा कवि ओम अंकुर आज दूरदर्शन राजस्थान पर करेंगे कविता पाठ।
जमवारामगढ़ . जयपुर में स्थित दूरदर्शन राजस्थान पर साँगरिया भीलवाड़ा के कवि ओम प्रकाश सरगरा 'अंकुर' बुधवार 3 मई को कविता पाठ करेंगे। ् जानकारी के अनुसार राजस्थानी भाषा को बढ़ावा देने से जुड़े दूरदर्शन केद्र जयपुर राजस्थान के मरूधरा कार्यक्रम में बुधवार शाम 4.00 बजे से 4:30 तक "साहित्यकार ओम प्रकाश सरगरा सूं बंतळ कार्यक्रम के अंतर्गत कवि साहित्यकार साक्षात्कार के साथ -साथ गीत कविताओं का प्रसारण होगा। कार्यक्रम की प्रोड्यूसर कविता सिंह के निर्देशन मे होगा जिसकी एडिटिंग राकेश कुमार करेंगे। उक्त कार्यक्रम मे कवि ओम प्रकाश सरगरा 'अंकुर' का साक्षात्कार राजस्थानी भाषा के प्रख्यात कवि कल्याण सिंह राजावत की बेटी कामना राजावत ने किया।
कवि ओम प्रकाश सरगरा 'अंकुर' विद्यार्थी अवस्था से ही साहित्यिक कार्यक्रमों के जरिये साँगरिया ग्राम ओर भीलवाड़ा जिले को गौरवान्वित करते रहे है । दूरदर्शन ,आकाशवाणी ,साहित्यिक मंचो ,पत्र -पत्रिकाओं में अनवरत सृजन को पँख देने के इनके हौंसले की सभी सराहना करते है। उक्त खबर से ग्राम ओर जिले में साहित्यिक क्षेत्र में खुशी की लहर फैल गयी है। ् कवि ओम प्रकाश सरगरा 'अंकुर' साहित्य के साथ-साथ सरकारी विद्यालयों के शैक्षिक उत्थान के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रमों से जुड़े हुये है जिसमें बाड़मेर ,बीकानेर ,जैसलमेर ,अजमेर ,बारां ,चित्तौड़गढ़ ओर जयपुर में इन्होने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये बेहतरीन कार्य किये है। वर्तमान मे कवि ओम अंकुर जयपुर मे शिक्षा विभाग के साथ मिलकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये काम कर रहे है।