Dark Mode
वीसोच महाविद्यालय में युवा मतदाताओं ने शत-प्रतिशत मतदान करने का लिया संकल्प

वीसोच महाविद्यालय में युवा मतदाताओं ने शत-प्रतिशत मतदान करने का लिया संकल्प

सोजत। निकटवर्ती वीसोच महाविद्यालय सियाट में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव मे अधिक से अधिक लोगो को मतदान करने व प्रशम बार मतदान करने वाले विद्यार्थी मतदाताओ ने संकल्प लिया। वीसोच काॅलेज के निदेशक हेरम्ब भारद्वाज ने मतदान का महत्व बताया कि आपका वोट महत्वपूर्ण हैं आप सभी सोचते हैं कि मेरे एक वोट नहीं देने से फर्क पड़ेगा क्योंकि आपका वोट लोकतंत्र का फैसला प्रभावित हो सकता है। आपका का मतदान आपका अधिकार और कर्त्तव्य हैं अतः आप सभी मतदान अवश्य कर राष्ट्र निर्माण मे योगदान करे। काॅलेज प्राचार्य नीलम कंवर,कार्यवाहक प्राचार्य वर्षा तिवारी ने कहा कि आप सभी जागरूक मतदाताओ से विनम्र अपील हैं कि कल शनिवार 25 नवम्बर को मतदान के लिए न केवल अपने मत का प्रयोग करें,बल्कि दूसरों को भी मतदान के प्रेरित करें। मतदाता जागरूक शपथ कार्यक्रम मे महाविद्यालय के स्टाॅफ मोहम्मद आसिफ,अशोक गहलोत, शाहरुख खान,अजय जोशी,भावना बोराणा, राजेन्द्र कुमावत,लक्ष्मी जाट,भावना गौराणा,उगमराज सहित उपस्थित थे। प्रथम वोटर्स छात्र-छात्राओ में मनमोहन,दीपक चौधरी,लक्की,गौरव मीनाक्षी,वर्षा यशोदा,मोनिका,कंकु,चन्द्रा,कुसुम इत्यादी छात्र-छात्राओ की उपस्थिति में शपथ लेकर शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!