Dark Mode
आगरा में छोटे भाई ने बड़े भाई की गला दबाकर हत्या की

आगरा में छोटे भाई ने बड़े भाई की गला दबाकर हत्या की

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की गला दबाकर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ जिसके बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान दीपचंद के तौर पर जबकि आरोपी भाई की पहचान सोनू के के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले दीपचंद की पत्नी ने सोनू पर हत्या करने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में जिले के सैंया थाने के बिरहरू गांव में बुधवार की रात परिजनों के साथ सो रहे आठ वर्षीय बच्चे को लेकर तेंदुआ भागने लगा और परिजनों के शोर मचाने पर वह बच्चे को छोडक़र भाग गया। उन्होंने बताया कि बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!