जीआरपी थाना द्वारा युवक को किया गिरफ्तार
रतनगढ़। पृथ्वीराज उर्फ मोनू पुत्र राम अवतार जाति सोनी उम्र 28 वर्ष निवासी शिव कॉलोनी वार्ड नंबर 23 चूरू पुलिस थाना सदर चूरु जिला चूरु को आज शनिवार को धारा 107 व151 सीआरपीसी में जीआरपी थाना, रतनगढ़ द्वारा गिरफ्तार किया जाकर उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी के समक्ष पेश किया गया। गैर साहिल ट्रेन जोधपुर रेवाड़ी पैसेंजर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया, गैर सायल के मुकामी थाना सदर चूरू से सजाया प्राप्त। चोरी मारपीट व आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में 12 प्रकरण दर्ज होकर ट्रायल न्यायालय होना पाया गया।